फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार की गई जान

Wed, 04 Dec 2024 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के खनौरी पातड़ा मार्ग पर गढ़ी गांव के पास प्राइवेट स्कूल की बस की टक्कर से स्कूटी सवार 28 वर्षीय युवक प्रदीप की मौत हो गई। यह युवक कैथल से अपने गांव सिणद से घर से स्कूटी पर सवार होकर कैथल जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में एक निजी स्कूल की बस ने युवक की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मृतक युवक के शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक का शव काे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया और अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें