ढांड। कस्बा के पुडरी रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने गुरु रविदास जी की जपती सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकाल रहे लोगों पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के ाथ पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया ढांड निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि वह सुबह छह बजे प्रातः काल गुरु रविदास जी की प्रभात फेरी में शामिल था।
संगत पूंडरी रोड पर स्थित मांगू वाली कॉलोनी से पंचमुखी चौक की ओर जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने संगत पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में प्रभातफेरी में शामिल ज्यादातर महिलाएं कार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 27 वर्षीय प्रियंका देवी और 60 वर्षीय दर्शना देवी को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी कर चालक मनीष निवासी विश्वास नगर शादीपुर अमीन रोड कुरुक्षेत्र को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रियंका देवी और दर्शना देवी का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद