फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: ढांड में प्रभात फेरी निकाल रहे लोगों को कार चालक ने कुचला, दो महिलाओं की मौत; करीब 15 घायल

Sun, 25 Jan 2026 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज, एजेंसी, कैथल

सार

प्रभात फेरी निकालने वालों ने बताया कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी का 11वां दिन था। संगत में करीब 150-200 लोग मौजूद थे। कार का चालक गाड़ी को ओवर स्पीड चलाते हुए सीधे संगत में पहुंच गया ओर वहां महिलां व लोगों को कुचल दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के ढांड में प्रभात फेरी निकाल रहे लोगों को कार ने कुचल दिया। घटना के बाद आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। इसमें एक युवती व दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 15 के करीब लोग घायल है। ढांड थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां से शव को सिविल अस्पताल कैथल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। घायलों को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को लोग प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। पूंडरी रोड पर जैसे ही प्रभात फेरी पहुंची तो एक ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ढांड निवासी प्रियंका (26) और दर्शना देवी (62) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनीता, सोहन लाल, जिया लाल, सुभाष का कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात फेरी निकालने वालों ने बताया कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी का 11वां दिन था। संगत में करीब 150-200 लोग मौजूद थे। कार का चालक गाड़ी को ओवर स्पीड चलाते हुए सीधे संगत में पहुंच गया ओर वहां महिलां व लोगों को कुचल दिया। डीएसपी वीरभान ने बताया कि अभी मामले में जांच चल रही है। कार चालक को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें