संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के पास 24 नवंबर को हुए सड़क हादसे में घायल मोहित ने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 नवंबर को सायं के समय जब उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के मोहित और संदीप जब अपनी बाइक को लेकर आरकेएसडी कॉलेज के सामने कट पर खड़े थे तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दूर सड़क पर जा गिरे तथा कार चालक मौके से फरार हो गया।
दोनों को गंभीर हालत में कैथल के नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां मोहित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर किया था। मोहित को उपचार के बाद सात दिसंबर को फिर से कैथल के नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां नौ दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है।