फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार खंभे से टकराई, यात्री बाल-बाल बचे

Tue, 06 Jun 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। गिरधरलाल अहलुवालिया चौक पर रविवार देर रात को असंतुलित हुई कार बिजली के खंभे से जा टकराई। इसमें सवार चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी धर्म सिंह ने बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ रात के लगभग 11 बजे करनाल से पूंडरी आ रहा था। पूंडरी गिरधरलाल अहलुवालिया चौक पर पहुंचे तो गाड़ी चालक से असंतुलित हो गई और सीधे पास के खंभे और दुकानों के सामने बने प्लेट फार्म से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उन चार लोगों को मामूली चोटें आई। चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कार की टक्कर हुई है। वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। कार में सवार सभी चार लोग जो करनाल से पूंडरी आ रहे थे। सभी पूंडरी के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें