कैथल। ठेकेदारी में हिस्सेदार बनाने के लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने गोविंद नगर कॉलोनी कैथल निवासी अरुण शर्मा को जांच में शामिल किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी निवासी वीना सेठी की शिकायत अनुसार अरुण व उसकी पत्नी ने उसे ठेकेदारी में 25 प्रतिशत हिस्सा दिया। उन्होंने एग्रीमेंट भी किया। इसके बाद उससे कुल 7.45 लाख रुपये ले लिए। जब हिसाब मांगा तो रुपये देने से मुकर गए। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अरुण ने न्यायालय से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है। संवाद