फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार और पिकअप गाड़ी में टक्कर

Tue, 24 Jun 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। खंड मुख्यालय के नरवल से गुजरने वाली माइनर के निकट कार और दूध की पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही कि दोनों चालकों को कोई चोट नहीं आई। कसान निवासी राहुल कुमार पिक चालक राजौंद से कसान की तरफ जा रहा था वहीं अनिल अपनी कार से राजौंद आ रहा था। अचानक रास्ते में दोनों गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन चालकों ने सहमति कर एफआईआर दर्ज नहीं करवाई। संवाद
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक घायल

कैथल। कस्बा राजौंद में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रदीप निवासी सिरसी ने शिकायत में बताया कि 21 जून को जब अमरजीत राजौंद से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें