फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भुला नहीं सकते गुरुजनों का योगदान

Sun, 03 Sep 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका शिशु निकेतन स्कूल भूना ने शनिवार को भारत विकास परिषद चीका शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर स्कूल के दो बच्चों ने गुरु की महिमा गाते हुए बताया कि कैसे राष्ट्र निर्माण में उनका विशेष योगदान रहता है।
विज्ञापन


भाविप के सदस्यों के स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक रघुवीर शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम से की। पुष्पांजलि के बाद बच्चों ने हरियाणवी एवं पंजाबी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रों ने कई तरह की शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुति दी।

रविंद्र गर्ग बोबी ने स्कूल कमेटी का धन्यवाद किया और अध्यापक के महत्व पर प्रकाश डाला। शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने भाविप का परिचय करवाया व उसके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। रघुवीर शर्मा ने कहा कि भारतीय विकास परिषद के सदस्यों द्वारा छोटे से गांव में आकर छात्रों को अध्यापकों के महत्व के बारे में बताना एक बड़ी पहल है। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें