फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभियान से उजागर करेंगे भाजपा की कमियां ः जेपी

Thu, 18 Jul 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। हिसार से कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने जन नायक जनता पार्टी के खिलाफ सियासी हमला बोला है। कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव मेें जो भी दल जजपा के साथ गठजोड़ करेगा वह नुकसान झेलेगा। कांग्रेस इस रिजेक्ट पार्टी को कतई स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने तीखे स्वरों में कहा कि जजपा की दुकान बंद हो चुकी है। इसका प्रमाण हरियाणा की जनता लोकसभा चुनाव मेंं पेश कर चुकी है। जयप्रकाश कलायत में बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 22 जुलाई से कलायत विधानसभा में शुरू हो रहे हरियाणा मांगें हिसाब अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
विज्ञापन


जेपी ने कहा कि प्रजातंत्र में सिस्टम है कि जब सरकार निरंकुश हो जाए तो विपक्ष को तो उसकी खामियां जनता तक लानी पड़ती हैं। भाजपा सरकार की कमियों व जनविरोधी नीतियों को इस अभियान में माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जाएगा और भाजपा से हिसाब मांगा जाऐगा। जेपी ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रदेश भर में इस अभियान की कमान रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा को सौंपी है।

इस कड़ी में कलायत विधानसभा से विकास सहारण हरिपुरा गांव से अभियान की शुरूआत करेंगे। एक माह तक चलने वाले अभियान के जरिए कांग्रेस की जनहित और भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जन-जन को रूबरू करवाया जाएगा। सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लोकप्रियता से बेहद विचलित है।

यही वजह है कि हुड्डा सरकार के शासन काल से जुड़े जिन मामलों में न्यायालय फैसले दे चुकी हैं उन्हें भाजपा द्वारा राजनैतिक लाभ के लिए तोड़ मरोड़ कर जनता के सामने पेश किया जा रहा है। जबकि हकीकत किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन


जयप्रकाश जेपी ने कहा कि यदि भाजपा संविधान में आस्था रखती है तो कानून अनुसार कौशल और इस प्रकार की दूसरी नौकरियों में अनुसूचित वर्ग व पिछड़ा वर्ग को आरक्षण प्रदान करे। क्योंकि इन नौकरियों के नाम पर एससी और बीसी वर्ग से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मुद्दे को कांग्रेस मुख्य रूप से हर स्तर पर उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें