फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका बीडीपीओ कार्यालय में 60% पद खाली

Thu, 18 Jul 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमीत सीड़ा गुहला-चीका। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दो माह से भी कम का समय बचा है। मतदाताओं को अपने साथ जोडऩे के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी हर रोज नई नई घोषणाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से लोग प्रभावित भी हो रहे हैं लेकिन इन घोषणाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों का भारी टोटा है। कुछ ऐसा ही कुछ हाल चीका के बीडीपीओ कार्यालय का है।
विज्ञापन


चीका पंचायत कार्यालय में बीडीपीओ, ग्राम सचिव, पटवारी, अकाउंटेंट सहित कुल 38 पद सृजित है लेकिन उनमें से मात्र 16 पदों पर ही कर्मचारी कार्यरत है, 22 पद पिछले लंबे समय से खाली पड़े हैं। खंड गुहला में कुल 66 पंचायतें है जिनके लिए ग्राम सचिव के 22 पद सृजित है लेकिन मात्र 10 ग्राम सचिवों से ही सभी 66 पंचायतों का काम लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चीका में तैनात एक ग्राम सचिव को तो पंद्रह पंचायतों का कार्यभार दिया गया है। पर्याप्त सचिव न होने से पंचायतों का रिकार्ड समय से पूरा नहीं हो पाता जिससे विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं।

इसी प्रकार से चीका बीडीपीओ कार्यालय में एसईपीओ के दो पद सृजित हैं, दोनों पिछले काफी समय से खाली पड़े हैं। सहायक सामान्य का एक पद है जो खाली है। सहायक, लेखाकार, लेखा लिपिक का एक एक पद है जोकि खाली है। पटवारी के दो पद है, दोनों खाली हैं। सेवादार के तीन पदों में से एक खाली होने के साथ साथ माली कम चौकीदार का पद भी खाली पड़ा है।
विज्ञापन


ग्राम सचिवों की कमी से हो रहा नुकसान ः सरपंच एसोसिएशन गुहला के प्रधान व अगौंध के सरपंच गुरताज सिंह, हंसू माजरा के सरपंच कुलदीप सिंह, थेह बुटाना के सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह ने कहा कि पर्याप्त ग्राम सचिव व कार्यालय में कर्मचारियों की कमी का नुकसान पंचायतों को उठाना पड़ रहा है। सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं तो हर रोज कर रहे हैं लेकिन पंचायतों के पास ग्राम सचिव व कर्मचारी ना होने से घोषणाओं पर काम नहीं हो पाता। सरपंचों ने ग्राम सचिव व कर्मचारी लगाने की मांग की है। संवाद

खंड चीका में ग्राम सचिवों के 22 पद सृजित है जिनमें से 10 पद भरे हुए हैं व 12 खाली है। कार्यालय में कर्मचारियों के 15 पद सृजित है उनमें से भी दस पद खाली है। पदों को भरने के लिए सरकार को लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही पर्याप्त कर्मचारी कार्यालय को मिल जाएंगे। -जगजीत सिंह, बीडीपीओ गुहला चीका।


साल भर में बदल चुके छह से अधिक बीडीपीओ

चीका में बीडीपीओ का बार-बार तबादला होना भी चर्चा का विषय रहा है। पिछले एक साल में छह से अधिक बीडीपीओ का तबादला हुआ है। चीका कार्यालय में कोई भी बीडीपीओ ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। वर्तमान में तैनात बीडीपीओ जगजीत सिंह के पास चीका सहित तीन खंडों का चार्ज है। जगजीत सिंह चीका कार्यालय में मात्र दो दिनों ही समय दे पाते हैं। नियमित रूप से अधिकारी के कार्यालय में ना होने से पंचायतों के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें