कैथल। नगर परिषद की टीम ने चिल्ड्रन पार्क में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों और पार्क में मौजूद लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुरुपयोग और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। नगर परिषद की भारती मलिक ने बताया कि प्लास्टिक की थैलियों, बोतलों और अन्य एकल उपयोग प्लास्टिक का अत्यधिक प्रयोग पर्यावरण के साथ-साथ भूमि और जल स्रोतों को भी प्रदूषित करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का इस्तेमाल करें और कचरे के सही निपटान में सहयोग दें। संवाद