कैथल। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 15 मार्च को करनाल के सेक्टर-8 स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए अपने जीवनसाथी के चयन का एक सुनहरा और विश्वसनीय अवसर साबित होगा। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल युवा संगठन करनाल द्वारा किया जा रहा है। डॉ. राजकुमार गोयल समाज के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल और सुशील सिंगला सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। संवाद