फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटी बचाओ अभियान को मजबूत करने का किया आह्वान

Fri, 27 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। स्वास्थ्य केंद्र चूहड़माजरा के अंतर्गत गांव चंदलाना में लिंगानुपात सुधार और एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता के संदर्भ में स्वास्थ्य कर्मियों व ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करने का लोगों से अह्वान किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक महेश कुमार ने एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक निवारक टीका है, जो मुख्य रूप से गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर और एचपीवी से जुड़े अन्य कैंसरों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह टीका 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए सबसे अधिक प्रभावी होता है, जबकि 26 वर्ष तक की महिलाओं के लिए भी यह लाभकारी साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन कैंसर का इलाज नहीं, बल्कि कैंसर पैदा करने वाले संक्रमण को रोकने का माध्यम है। इसलिए इसे संक्रमण के सक्रिय होने से पहले लगवाना अधिक प्रभावी माना जाता है। महेश कुमार ने बताया कि 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए इसकी दो खुराक और 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए तीन खुराक आवश्यक हैं। बैठक में उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में सहयोग देने की अपील की। साथ ही कहा कि लगातार गिरता लिंगानुपात समाज के लिए चिंता का विषय है, जिसे सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
इस अवसर पर अनीता देवी, एमपीएचडब्ल्यू बलजिंदर सिंह, सुमन रानी, सुनीता, कौशल्या, पूनम और कविता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें