08 ढांड 02 चंदलाना में घटते लिंगानुपात के प्रति जागरूकता रैली निकालती स्वास्थ्य विभाग की टीम व
ढांड। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव चंदलाना में घटते लिंगानुपात के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एमपीएचडब्ल्यू) बलजिंदर सिंह ने किया। रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए लोगों को बेटी बचाने, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने तथा बेटियों को समान अधिकार देने का संदेश दिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए एमपीएचडब्ल्यू बलजिंदर सिंह ने कहा कि लगातार घटता लिंगानुपात समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते इस दिशा में प्रभावी प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में इसके सामाजिक दुष्परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने तथा बेटियों के जन्म पर खुशी मनाने का आह्वान किया। साथ ही सरकार द्वारा बेटियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर एएनएम सुमन रानी, आशा वर्कर सुनीता, कविता सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
08 ढांड 02 चंदलाना में घटते लिंगानुपात के प्रति जागरूकता रैली निकालती स्वास्थ्य विभाग की टीम व