By wearing better clothes, children captivated everyone's mind
- फोटो : Kaithal
स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व को लेकर अभी से उत्साह है। स्कूली बच्चों शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बेहतर पोशाक पहनकर सबका मन मोह लिया।
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। उसके बाद उन्होंने स्कूल में तीज-त्योहारों को मनाने का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को भारतीय संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है और वे इसे अपने जीवन में आत्मसात करते हैं। इस अवसर पर अध्यापिका पूजा पूनिया ने जन्माष्टमी पर्व पर व श्री कृष्ण की लीलाओं पर अपने भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला। छठी कक्षा की छात्राओं एकता, अनवेक्षा, रिया, वैशाली, जानवी ने राधा ढूंढ रही व कृष्ण भगवान के अन्य गीतों पर मन को लुभाने वाला समूह नृत्य पेश किया। नर्सरी से पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें उन्होंने कृष्ण, राधा, मीराबाई, सुदामा, गोपियां की पोशाक डालकर पात्रों का चरित्र चित्रण किया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से अंशिका, केजी से वंशिका और पीहू, पहली कक्षा से मोक्ष और ध्रुव, दूसरी कक्षा से डोली एंड तनिष्क, तीसरी से परी, चौथी से जैस्मिन, पांचवी से हर्ष और तनवी को सबसे सुंदर पोशाक पहनने व प्रभावशाली प्रस्तुति देने के लिए प्रथम घोषित किया गया। इस अवसर पर मानसी जैन, हीना, निशा, प्रीति, मोनिया, अनु, पूजा, पूजा मल्होत्रा व पुष्पा मौजूद रही।