Shree Shyam is considered to be the support of the loser in Kaliyuga: Sharma
- फोटो : Kaithal
श्री खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्री श्याम कथा के दूसरे दिन भी भक्तों ने कथा का श्रवण किया। कथावाचक आचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि बाबा श्याम कलयुग में हारे का सहारा माने जाते हैं। श्री श्याम शरणम के सानिध्य में श्री श्याम कथा का आयोजन करवाया जा रहा है जो जन्माष्टमी तक किया जाएगा। आचार्य राजेश शर्मा ने कथा में भजनों पर सभी श्याम भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस आयोजन के संयोजक सुभाष सावरिया ने श्याम भक्तों से इस कथा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री श्याम शरणम के प्रधान विष्णु भगवान मितल, उपप्रधान संदीप, चेयरमैन संदीप शर्मा, सुभाष मितल, पूर्व महासचिव विवेक गुप्ता, उपचेयरमैन विजय बंसल, महासचिव कृष्ण सैनी एडवोकेट, सचिव अशोक मितल, हंसराज, मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शास्त्री, मोनू व दर्पण शर्मा मौजूद रहे।