फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए होगा उप चुनाव

Wed, 26 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंचायत समिति कैथल के वार्ड 10 में सदस्य पद के लिए उप चुनाव होगा। इसके साथ ही अन्य कई गांवों में वार्डों में चुनाव होंगे।

यह जानकारी डीसी प्रीति ने बताया कि कैथल खंड के शेरगढ़ में सरपंच, धौंस गांव में वार्ड दो, सांघन गांव में वार्ड आठ, सिसला में वार्ड छह, उझाना में वार्ड नंबर 2,3,4,6 व 7, सिरटा गांव में वार्ड दो, छौत गांव में वार्ड तीन, गुहणा में वार्ड चार, मालखेड़ी में वार्ड एक के पंच पद के लिए उप चुनाव होगा।

राजौंद खंड के गांव बीरबांगड़ा में वार्ड तीन, गुलियाना में वार्ड तीन, कोटड़ा में वार्ड चार, जाखौली कमान में सरपंच व वार्ड सात के पंच, कुकरकंडा में वार्ड सात, रोहेड़ा में वार्ड तीन के पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। सीवन खंड के गांव हरसौला में वार्ड पांच व दो, कवारतन में वार्ड सात, रामथली में वार्ड एक, मेगा माजरा में वार्ड चार में पंच पद के लिए उप चुनाव होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


कलायत खंड में ढुंढवा गांव के वार्ड पांच, नरवलगढ़ के वार्ड तीन में उप चुनाव होगा। पूंडरी खंड के गांव जठहेड़ी के वार्ड चार व भाणा के वार्ड एक में उप चुनाव होगा। ढांड खंड के गांव कौल के वार्ड चार में, खेड़ी साकरा में वार्ड चार, धेरडू वार्ड एक में पंच पद के लिए उप चुनाव होगा।
विज्ञापन


गुहला खंड के गांव छन्ना जाटान के वार्ड छह, डंडोता के वार्ड छह, सात व आठ में पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। वहीं, गुहला पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वार्ड-14 में उप चुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें