फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती अपना कर किसान कम लागत में कमा सकते हैं ज्यादा मुनाफा : डॉ. ईश्वर

Tue, 11 Mar 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड पंचकूला (हरको फैड) की ओर से मार्केटिंग सोसायटी चीका के प्रांगण में बीज सहकारी समितियां विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी डॉ. ईश्वर कुमार बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। हरकोफैड )सहकारी शिक्षा अनुदेशक डॉ. ऋषिपाल ने उपस्थित किसानों को सहकारिता, सहकारी सिद्धांत तथा विभिन्न प्रकार की सहकारी समितियों के गठन एवं केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋणों एवं सदुपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने हरकोफैड द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए किसानों के लिए प्राकृतिक खेती को उत्तम साधन बताया। उन्होंने बताया कि एक या इससे अधिक क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से देसी गाय खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने किसानों को सहकारी समितियों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लाभ उठाने को प्रेरित किया। मार्केटिंग सोसायटी चीका के इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर डॉ. सचिन पंवार, अमरीक सिंह, कर्मवीर सिंह, गुरबख्श पासी, नायब सीड़ा, बाबा मेहर सिंह, गुरनेक सिंह, बलबीर सिंह, रमन सीड़ा, गुरमीत सिंह, गुरनाम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें