फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज से दिल्ली जाएंगी बसें, यात्रियों को नहीं होगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कैथल। जी 20 सम्मेलन के समापन के बाद सोमवार को कैथल से सीधी बस दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली में चल रहे जी-20 सम्मेलन के कारण तीन दिन तक बसें दिल्ली बस अड्डे पर नहीं जा रही थी। जिससे कई यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी।
विदित रहे कि छह सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली में जी-20 सम्मेलन चला हुआ था, जिसके चलते रोडवेज की बसें दिल्ली बस अड्डे पर न जाकर बहालगढ़ बॉर्डर तक ही पहुंचती थी। जिस कारण से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जी-20 सम्मेलन का समापन होते ही सोमवार से बसें सीधी दिल्ली बस अड्डे पर जा सकेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैथल से दिल्ली जाने वाले यात्री के लिए प्रत्येक 20 मिनट के बाद बस की सेवा उपलब्ध है। कैथल से दिल्ली की बस सेवा सुबह साढ़े बजे ही शुरु हो जाती है। जो शाम करीब पौने आठ बजे तक जारी रहती है। इसी प्रकार से ही दिल्ली से कैथल के लिए भी अंतिम बस रात आठ बजे दिल्ली से है। दिन में प्रत्येक 20 मिनट के बाद यात्रियों को कैथल से दिल्ली के लिए बस जरूर मिल जाती है।
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया सोमवार से सीधे दिल्ली के लिए बसें रवाना होगी। दिल्ली में चल रहे जी-20 सम्मेलन के कारण तीन दिन तक बसें दिल्ली बस अड्डे पर नहीं जा रही थी। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सोमवार से बस सीधी दिल्ली के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें