फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचकूला गईं बसें, स्थानीय रूटों पर कम मिलीं गाडि़यां

Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए वीरवार को पंचकूला में हुए कार्यक्रम में बसों के जाने के बाद दोपहर के समय स्थानीय रूटों पर बसें कम रहीं। ऐसे में तमाम यात्रियों को निजी वाहनों का प्रयोग करना पड़ा। उनका कहना था कि समय से उन्हें बसे न मिलने से काफी परेशानी हुई।

गौरतलब है कि कैथल डिपो से 108 बसों को पंचकूला में भेजा गया था। काफी देर तक यहां पर यात्री इंतजार करते दिखे। नए बस स्टैंड पर भी यात्रियों को बसें न मिलने के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन


इस दौरान कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, सिरसा, हिसार और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

108 बसें कैथल और 40 जींद डिपो की ः नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में कैथल में कुल 148 बसें गई थी। इसमें 108 बसें कैथल और 40 जींद डिपो की थीं। ये बसें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों को पंचकूला शपथ समारोह में लेकर गई थी।

परेशान यात्री बोले ः दोपहर के समय नए बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री रमेश कुमार ने बताया कि उसे अपनी एक रिश्तेदारी में जाना था परंतु करीब एक घंटे तक सिरसा जाने वाली बस नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि बसों की संख्या बढ़ाने के लिए रोडवेज की ओर से उचित प्रबंध नहीं किए गए। इस कारण ही उसे और अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

वहीं, छात्रा माही और काजल ने बताया कि वह डीग गांव से पढ़ाई करने के लिए कैथल पहुंचती है। सुबह के समय तो गांव से कैथल के लिए बस आई, लेकिन दोपहर के समय बस नहीं मिल पाई। ऐसे में उन्हें पहले पूंडरी और फिर आगे गांव में निजी वाहन से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी ओर यातायात प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने बताया कि हरियाणा रोडवेज कैथल की 108 बसें मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकूला भेजी गई थी। इस दौरान अन्य बसों को रूटों पर लगाया था। वहीं, जिन रूटों पर यात्रियों की अधिक भीड़ थी, वहां पर अधिक बसें चलाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें