फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमृतसर के लिए बस तीन माह से बंद, परेशान यात्री ट्रेनों पर निर्भर

Sun, 07 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल डिपो से पंजाब के अमृतसर जाने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले लगभग तीन माह से बंद पड़ी है। यह बस प्रतिदिन कैथल के नए बस अड्डे से सुबह के समय अमृतसर के लिए रवाना होती थी, लेकिन विभाग ने यात्रियों की संख्या कम होने पर इसे घाटे वाला रूट मानकर बंद कर दिया।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कैथल से अमृतसर जाने वाले यात्रियों की संख्या लंबे समय से अपेक्षा से कम चल रही थी। यही कारण है कि बस संचालन बंद किया गया। परिणामस्वरूप अब कैथल से अमृतसर के लिए कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इस बंदी का असर जालंधर, पठानकोट, लुधियाना और अमृतसर जाने वाले यात्रियों पर सबसे अधिक पड़ा है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि वर्तमान में कैथल से केवल जम्मू-कटरा के लिए एक बस चल रही है, जो जालंधर तक छोड़कर आगे नहीं जाती। ऐसे में अमृतसर के लिए आगे की बस पकड़ने में कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार कनेक्टिंग बस न मिलने पर यात्रियों का समय और धन दोनों ही बर्बाद होते हैं।

बाढ़ के बाद से कई रूट अब भी बंद

सितंबर में आई बाढ़ के कारण डिपो ने हिमाचल के शिमला, पठानकोट और जम्मू के कटरा जाने वाली कई सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद किया था। इनमें से अब केवल जम्मू-कटरा तथा पटियाला और संगरूर जाने वाली बसें ही संचालित हो रही हैं। रोडवेज अधिकारियों ने पहले कहा था कि हालात सामान्य होने पर सभी सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी, लेकिन तीन-चार माह बीत जाने के बावजूद अमृतसर सहित कई रूट अब तक बहाल नहीं हो पाए हैं।

कैथल से अमृतसर और अन्य शहरों की दूरी लगभग 250 से 350 किलोमीटर है। बस सेवा बंद होने से यात्री बीच रास्ते से ट्रेन पकड़ने पर मजबूर हैं, जिससे उनके खर्च और समय दोनों में बढ़ोतरी हो गई है। यात्री मांग कर रहे हैं कि डिपो इन बसों को जल्द दोबारा शुरू करे ताकि परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


डिपो से अमृतसर की बस सेवा फिलहाल बंद है। मुख्य वजह यात्रियों की क्षमता संख्या कम होना है। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए डिपो इस निर्णय पर विचार कर रहा है। जरूरत पड़ने पर सेवा को फिर से शुरू किया जा सकता है। -आनंद कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, रोडवेज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें