फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष आज करेंगे विचार-विमर्श

Sun, 07 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में रविवार को होने वाली प्रदेश स्तरीय भाजपा की बैठक में सरकार और संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बैठक में स्वदेशी अभियान को घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वदेशी रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, आत्मनिर्भर भारत की प्रदेश टोली, लोकसभा संयोजक और सभी मंडलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें