फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मां बनभौरी के दर्शनों के लिए चलेगी बस

Mon, 30 Sep 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की रविवार को जिंदल मार्केट में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने की। बैठक में समिति की ओर से नवरात्र में मां बनभौरी देवी के दर्शनों के लिए तीन से आठ अक्तूबर तक रोजाना निशुल्क बस यात्रा चलाने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर सन्नी श्याम दीवाना ने बताया कि ये बस लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 20 से चलकर, जाट स्कूल, पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड, जाखौली अड्डा, माॅडल टाउन से होती हुई माता बनभौरी धाम के लिए रवाना होगी। चिराग बंसल ने बताया कि सभी भक्तों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी। भीम सेन वधवा ने बताया कि चार अक्तूबर सुबह 10 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर से निशुल्क बस यात्रा माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर (हिमाचल) के लिए भी रवाना होगी।
विज्ञापन


जुगल किशोर ने बताया कि समिति की तरफ से आठ अक्तूबर को सांय आठ बजे माता वैष्णो देवी जम्मू कटरा के लिए भी निशुल्क बस यात्रा रवाना होगी। यह बस 11 अक्तूबर को सुबह कैथल वापस आएगी। रवि गोयल और प्रकाश बंसल ने बताया कि समिति ने अगले कार्य 11 कन्याओं की शादी पर भी विचार किया जा रहा है। इस मौके पर भागवत कथा के आयोजन, निशान यात्रा व रक्तदान शिविर व निशुल्क यात्राओं की भी आगामी रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर चिराग बंसल, सन्नी श्याम दीवाना, जुगल किशोर, रवि गोयल, सोमनाथ गर्ग, महिंद्र पाल, भीमसेन वधवा, कमल मित्तल, नीतू बाला, डिंपल देवी, अंजू बंसल, निशा मल्होत्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें