फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जगह न मिलने से बन नहीं पा रहा बस स्टैंड

Tue, 06 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन की जनता पिछले 20 साल से बस स्टैंड की बाट जोह रही है, लेकिन अभी तक बस स्टैंड के निर्माण को लेकर कोई भी बात सिरे नहीं चढ़ पाई है। वर्ष 2004 में इनेलो की तत्कालीन सरकार ने बस स्टैंड को मंजूरी दी थी, परंतु उसके बाद से जगह नहीं मिल पाई है। वहीं, जगह न मिलने के कारण सीवन बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में सरकार और प्रशासन की बेरुखी के चलते सीवन में नए बस स्टैंड का निर्माण फाइलों में सिमट कर रह गया है। पूर्व हलका विधायक ईश्वर सिंह ने भी विधानसभा सदन में बस स्टैंड निर्माण की आवाज तो उठाई, लेकिन इसमें अभी तक धरातल पर कोई काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो महीने पहले ही पंचायत से नगर पालिका बनी सीवन नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। इस कारण अब लोगों को जल्द ही उम्मीद है कि अब जगह मिलेगी और बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।

परिवहन विभाग सीवन में स्थायी बस अड्डा बनाने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से सीवन में एक एकड़ जमीन की मांग की थी। अब सीवन को ग्राम पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिल चुका है, लेकिन अभी तक यह जमीन बस स्टैंड के लिए नहीं मिल सकी है।

वर्ष 2018 में महानिदेशक ने पत्र जारी कर मांगी थी जमीन ः वर्ष 2018 में उस समय की पंचायत को राज्य परिवहन हरियाणा के महानिदेशक ने पत्र जारी कर जगह की मांग की थी, अब यहां पर नगर पालिका तक बन चुकी है, लेकिन सीवन में स्थाई बस स्टैंड के निर्माण के लिए जगह नहीं मिल सकी है।

सड़क पर रुकती हैं बसें हादसों का रहता है भय

नगर निवासी रवि, राजेश, व सुभाष गर्ग ने बताया कि इस समय कस्बा सीवन में सड़क के किनारे ही बसों का ठहराव होता है। बसों के बीच सड़क में रुकने के लिए यहां पर हमेशा ही वाहन चालकों के बीच हादसों का भय बनता है। नगर निवासी जरनैल सिंह धंजू व नरेश मित्तल ने बताया कि सुबह के समय काफी संख्या छात्र व छात्राएं बस लेने के लिए यहां खड़ी होती हैं। उनकी संख्या अधिक होने के चलते यहां पर भीड़ का आलम रहता है। यदि कस्बा में बस स्टैंड का निर्माण हो तो यह समस्या दूर हो जाएगा।
विज्ञापन


बस स्टैंड निर्माण के लिए जमीन का चयन तो किया गया है, लेकिन इस जमीन पर कोर्ट केस होने के चलते निर्माण प्रक्रिया में आगामी कार्यवाही नहीं हो पा रही है। जैसे ही कोर्ट से यह मामला निपट जाएगा तो आगामी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। -हेमलता सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें