फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं के सीजन में फसल जलने पर मिला मुआवजा

Tue, 06 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार ने पहली बार गेहूं के सीजन में अग्निकांड के कारण फसल जलने पर किसानों को शत-प्रतिशत नुकसान पर 30 हजार प्रति एकड़ की दर से मुआवजा राशि दी है। कैथल में करीब 172 एकड़ में अग्निकांड से नुकसान पर मुआवजा दिया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से ऑनलाइन एक क्लिक से किसानों के खातों में यह राशि स्थानांतरित की।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है और जिसके तहत पात्र व्यक्तियों तक सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार गरीब व्यक्तियों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दयालु योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0, सामाजिक पेंशन के पात्र व्यक्तियों को लाभ लाभार्थियों को प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि दयालु योजना के तहत भी जिले में पात्र लोगों को सहायता राशि दी गई है।

इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार सालाना आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता पर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें