फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई तक नहीं मिल रही बस सेवा, विद्यार्थियों को परेशानी

विज्ञापन
अमन
विज्ञापन
कैथल। शहर के बस अड्डा से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तक सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इस कारण छात्र व छात्राओं को आने- जाने में परेशानी हो रही है। प्रतिदिन 1500 के करीब अधिक छात्र-छात्राएं आईटीआई में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उचित परिवहन सुविधा नहीं होने से उन्हें अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है। संस्थान तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को मजबूरन ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें प्रतिदिन लगभग 50 रुपये किराया देना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए यह खर्च भारी साबित हो रहा है। महीने भर में यह राशि 1200 से 1500 रुपये तक पहुंच जाती है, जो कई परिवारों के लिए चिंता का विषय बन गई है। छात्राओं का कहना है कि कई बार रोडवेज विभाग को बस चलाने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। गांव से पहले विद्यार्थियों को बस अड्डा तक पहुंचना पड़ता है, फिर वहां से ऑटो लेना पड़ता है। कई बार ऑटो समय पर नहीं मिलते, जिससे छात्र कक्षाओं में देर से पहुंचते हैं। देर से पहुंचने के कारण उनकी उपस्थिति प्रभावित हो रही है और पढ़ाई पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने विभाग से मांग कि है कि जल्द से जल्द सीधी बस सेवा का संचालन किया जाए।

अमन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें