फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद से कैथल के लिए बस सेवा शुरू

Thu, 06 Apr 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद/कैथल। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आदेश पर कैथल डिपो ने छात्राओं की सुविधा के लिए राजौंद से कैथल के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की है। अब इसके संचालन के बाद छात्राओं को सुबह कैथल जाने और दोपहर के समय कैथल से आने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

यह बस सुबह सात बजकर 30 मिनट पर राजौंद से कैथल के रवाना होगी जबकि कैथल से दोपहर करीब ढाई बजे यह वापस राजौंद आएगी। गौरतलब है कि छात्राओं केंं लिए बस न चलने के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। राजौंद से काफी संख्या में छात्राएं कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए कैथल जाती हैं। अब बस सेवा शुरू होने से उन्हें काफी फायदा होगा। वहीं, स्कूलों में भी नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के राजौंद से कैथल रूट पर आने वाले गांवों की छात्राओं को भी लाभ मिलेगा।
इन गांवों की छात्राओं को होगा फायदा- राजौंद से कैथल तक विशेष बस सेवा शुरू होने के बाद कैथल से राजौंद रूट पर पडऩे वाले नरवल, किच्छाना, कोटडा, माजरा नंदकरण, नीमवाला, जाखौली, देबवन, सारण व तितरम की छात्राओं को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन

कैथल रोडवेज के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि राज्यमंत्री कमलेश ढांड के निर्देशों पर राजौंद से कैथल के लिए एक विशेष बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा केवल छात्राओं के लिए शुरू की है। यह बस सुबह साढ़े सात बजे कैथल व दोपहर करीब ढाई बजे राजौंद के लिए कैथल से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें