फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ व राजौंद के गुलियाना आरोही स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बस का संचालन शुरू

विज्ञापन
15-कैथल। डी आई आनंद शर्मा। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शिक्षण संस्थान खुलने के बाद रोडवेज की ओर से भी जिले के रामगढ़ व राजौंद क्षेत्र में स्थित आरोही स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बस सेवा बुधवार से शुरू कर दी है। वहीं जिले में महिलाओं के लिए आरक्षित बसों के संचालन पर अभी रोक है। जल्द इन बसों के संचालन की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के चलते ग्रामीण रूटों पर बंद की गई बस सेवा धीरे-धीरे बहाल की जा रही है। बुधवार से जिले के खरका, पाई, भाणा, कोटड़ा, राजौंद, रोहेड़ा, गुलियाना के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। साथ ही आगामी दो दिनों में अन्य ग्रामीण रूटों पर बस सेवा शुरू की जाएगी।
ये रहेगी समय सारणी
खरका से कैथल-वाया बाबा लदाना
सुबह : 7.40 बजे, 9.00 बजे
दोपहर बाद : 2.30 बजे, 5.30 बजे
कैथल से खरकां वाया पहाड़पुर
सुबह : 8.10, 9.40, 3.00
रात्रि ठहराव : 6.20
रामगढ़ और गुलियाना के लिए सुबह आठ बजे
गांव पाई, भाणा, कोटड़ा से होते हुए राजौंद, राहेड़ा, किच्छाना के रास्ते से गुलियाना आरोही स्कूल में बस पहुंचेगी। वहीं कलायत से रामगढ़ आरोही स्कूल के लिए भी सुबह आठ बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश के बाद यात्रियों की जरूरत अनुसार बसों को रूटों पर भेजा जा रहा है। अन्य ग्रामीण रूटों पर भी जल्द बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए बसों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

-आनंद शर्मा, ड्यूटी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें