फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल डिपो से प्रयागराज के लिए बस रवाना, 26 तक मिलेगी सुविधा

Thu, 06 Feb 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। परिवहन विभाग के मुख्यालय के आदेशों पर कैथल डिपो ने बुधवार से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बस प्रतिदिन सुबह 11 बजे रवाना की जाएगी और अगले दिन प्रयागराज से कैथल के लिए चलेगी। यह बस सेवा आगामी 26 फरवरी तक रोजाना संचालित की जाएगी। बुधवार को पहले दिन कैथल डिपो के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने हरी झंडी दिखा इस बस को रवाना किया।

परिवहन विभाग ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले को लेकर सभी 22 जिलों से रोडवेज की बस शुरू करने का फैसला लिया था। इसके तहत ही कैथल जिले से भी बस सेवा को शुरू किया गया है। पहले दिन इस बस में 12 प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ के लिए रवाना हुए। यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज ने यह बस चलाने का निर्णय लिया, ताकि कैथल व आसपास के यात्री प्रयागराज में स्नान कर सकें। कैथल से प्रयागराज तक का किराया 1190 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


यह रहेगा बस का रूट ः प्रयागराज जाने वाली बस वाया पूंडरी, करनाल, मधुबन, घरौंडा, पानीपत, समालखा, गनौर, मुरथल, बालगढ, हरियाणा बार्डर, एमसीडी टोल दिल्ली बार्डर, दिल्ली आईसीबीटी, सराय कालेखां, फरीदाबाद, बल्लबगढ, पलवल, होडल, करमान टोल, यूपी बार्डर, कोसी, छाता, मथुरा, आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, जसवंत नगर, इटावा, अजीतमल, औरैया, सिकंदरा, मुंगीसापुर, अकबरपुर, कानपुर, फतेहपुर, खागा से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं की मांग पर कैथल डिपो ने प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा का संचालन शुरू किया है। कैथल से प्रयागराज तक यह सीधी बस जाएगी। यात्री टिकट काउंटर से टिकट लेकर बस में सफर कर सकेंगे। बस में पेयजल व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। -कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन


प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

कलायत। कुंभ स्नान के लिए जाने वाले लोगों का तांता लगा है। बुधवार को भी कुंभ स्नान के लिए कलायत के लोगों को लेकर एक बस प्रयाग राज के लिए रवाना हुई।

विहिप जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, प्रवीण शांडिल्य, शिव कुमार, मनोज पोलस्त आदी ने कहा कि यह महाकुंभ धर्म और आस्था का सबसे बड़ा मेला है। महाकुंभ सिर्फ धर्म तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिकता का भी प्रतीक है। मान्यता है कि कुंभ स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पिछले सारे पाप भी धुल जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें