फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कटरा जाने वाली बस को मंजूरी

Sat, 15 Apr 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मां वैष्णो देवी धाम जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से कटरा जाने वाली बस को अब परमिट मिल चुका है। इसके बाद अब इस बस का संचालन जल्द ही शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक, मई महीने में किसी भी समय सेवा शुरू की जा सकती है। फिलहाल इस संबंध में अभी तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय कैथल डिपो में परिचालकों की कमी है। इस कारण अभी तक कई लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। मई तक हरियाणा कौशल निगम के अधीन परिचालकों की भर्ती होनी है। इसके बाद नए परिचालक मिलने के बाद इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाएगी।

वर्ष 2019 से ही बंद है कटरा जाने वाली बस
कोरोना महामारी से पहले कैथल से कटरा जाने वाली बस वर्ष 2019 से ही बंद है। अब कैथल डिपो में रोडवेज बसों का बेड़ा लगातार बढ़ा है। अब रोडवेज के बेड़े में 200 बसों के बेड़े के तहत कुल 152 बसें आ चुकी हैं। इसके बाद धीरे-धीरे लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू की जा रही है। इस समय जयपुर के लिए दो बसों को शुरू किया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार जाने के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

परिचालकों की कमी के चलते कुछ लंबे रूटों पर अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि अगले महीने तक कौशल निगम के तहत परिचालक आए जाएंगे। इसके बाद वैष्णो देवी के लिए कटरा जाने वाली बस सेवा को भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अजय गर्ग, रोडवेज महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें