फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेतों में फसल अवशेष जलाने से झुलस रहे पेड़

विज्ञापन
आग की भेंट चढ़ काले पड़ चुके पेड़।
विज्ञापन
राजौंद। क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष जलने से सड़क किनारे खड़े पेड़ भी झुलस रहे हैं। खेतों के साथ लगते रास्तों पर खड़े पेड़ों के तनों और जड़ों तक आग पहुंच रही है जिससे वे बुरी तरह झुलस रहे हैं। कई पेड़ों के नीचे की जमीन काली पड़ चुकी है और तनों पर आग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। यह स्थिति न केवल पेड़ों के जीवन के लिए खतरा है बल्कि पर्यावरण संतुलन पर भी गंभीर असर डाल रही है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, बार-बार आग लगने से पेड़ों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है जिससे वे धीरे-धीरे सूखने लगती हैं। इसके अलावा, धुआं और प्रदूषण आसपास के वातावरण को भी दूषित कर देता है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

आग की भेंट चढ़ काले पड़ चुके पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें