फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका बाजार में सांड़ भिड़े, अफरातफरी

Tue, 19 Mar 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। सिनेमा रोड स्थित संत रविदास मंदिर चीका के समीप में सोमवार को सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के बीच दो सांड आपस में भिड़ गए। अचानक बीच बाजार हुई इस भिड़ंत के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इतना ही नहीं कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। दो सांडों के बीच हो रही लड़ाई के चलते कोई भी वाहन चालक गाड़ी आगे ले जाने में डर रहे थे। हालांकि सड़क के किनारे खड़ी कुछ मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


सड़क के 50 मीटर क्षेत्र में सांड एक दूसरे को मारने व खदेड़ने की वजह से इतने उग्र थे कि लोगों को वहां से भागकर अपनी जान बचाना पड़ी, जिससे सड़क पर काफी देर भय का माहौल बना रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से इन्हें वहां से भगाया गया, तब तक जाकर स्थिति कुछ शांत हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीका नगरपालिका क्षेत्र में बेसहारा पशुओं के आतंक का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बाजारों में घूम रहे यह सांड कुछ लोगों को जख्म दे चुके हैं। हालांकि चीका में गोशाला व नंदी शाला की भी व्यवस्था है, लेकिन अभी भी बेसहारा पशुओं का सड़कों पर फैला आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें