फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमानत याचिका पर बहस हुई, आज फैसला संभव

Tue, 19 Mar 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एकीकृत सहकारी समिति विकास परियोजना के तहत हुए घोटाले को लेकर अब एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने दोबारा जांच शुरू की है। इसके तहत पैक्स व केंद्रीय बैंक की शाखाओं में आए सामान सहित अन्य पहलूओं पर जांच की जाएगी। वहीं, सोमवार को इस घोटाले में आरोपी जितेंद्र कौशिक की ओर से डाली गई जमानत याचिका पर बहस हुई। यह बहस शाम तक जारी रहने के चलते अदालत ने अपना फैसला नहीं सुनाया। सूत्रों के अनुसार, अब मंगलवार को आरोपी जितेंद्र कौशिक की जमानत पर कोर्ट कुछ फैसला सुना सकती है।

गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी जितेंद्र कौशिक के साथ ही संजय हुड्डा, विजय और कृष्ण भी अभी जेल में है। गौरतलब है कि एसीबी की टीम ने 33 पैक्स में आए सामान का भी रिकॉर्ड तलब किया थी। इसके तहत एसीबी ने कंप्यूटरों से लेकर फर्नीचर की जानकारी प्राप्त की थी। इसके तहत अंबाला की एसीबी ने 31 शाखाओं के सामान का रिकॉर्ड तलब किया था। क्योंकि पूरे जिले में करीब साढ़े 10 करोड़ रुपये का घोटाला
विज्ञापन


हुआ है।

पैक्स, केंद्रीय बैंक की शाखाओं में फर्जी बिलों पर खरीदा है सामान

सहकारी समिति में हुए भ्रष्टाचार के तहत कैथल जिले में भी पैक्स व केंद्रीय बैंक की शाखाओं में आरोपियों ने कोटेशन मंगवाने के तहत फर्जी बिलों पर सामान मंगवा भ्रष्टाचार किया है। इसी के तहत एसीबी की तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जल्द ही टीमें इन पैक्स व बैंक की शाखाओं में पहुंचकर सामान की जांच के तहत निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन



आरोपी जितेंद्र कौशिक की ओर से अदालत में जमानत याचिका डाली गई थी। इसके बाद सोमवार को शाम तक अदालत में बहस हुई है, लेकिन अभी तक इस पर अदालत ने अपना कोई फैसला नहीं सुनाया है। अदालत की ओर से मंगलवार को यह आरोपी जितेंद्र की जमानत पर फैसला सुनाया जा सकता है।

-सूबे सिंह, इंस्पेक्टर, एसीबी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें