फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Fri, 20 Jun 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका में लगभग एक एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) रोहित चौहान की अगुवाई में यह तोड़फोड़ पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर सिंह को इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन से कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हरियाणा विकास एवं विनियमन अधिनियम 1975 के तहत की गई।

जिला योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि भू-स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी कर निर्माण रोकने और वैध अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन न तो निर्माण कार्य रोका गया और न ही अनुमति के लिए आवेदन किया गया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें