क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पंचायत व ग्रामीणों द्वारा छोड़े गए लाखों रुपये के दागी झोटे चोरी हो गए है। गांव शिमला की पंचायत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
सरपंच प्रतिनिधि सियाराम ने बताया कि ग्रामीणों के आग्रह पर शिमला गांव के ही 2 ग्रामीणों द्वारा लाखों रुपये की कीमत के अच्छी मुर्रा नस्ल के दो दागी झोटे छोड़े गए थे। 5 अगस्त तक उन झोटों को गांव में ही देखा गया, लेकिन 6 अगस्त को झोटे कहीं भी दिखाई नहीं दिए। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से अलग-अलग गांव में खोजबीन की और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया अभी तक झोटों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।