फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्म कल्याण समिति ने किया छात्र-छात्राओं को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्म कल्याण समिति ने बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समिति की बैठक समिति के सदस्य मा. नारायणदास शास्त्री के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने की जबकि संचालन महासचिव महीपाल कौशिक ने किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाले इस समारोह में सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के उपप्रधान अुर्जन शर्मा चंदलाना, जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने भी विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

प्रधान रतन लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज व देश तरक्की कर सकता है। ब्राह्मण समाज के इन बच्चों ने बोर्ड की परीक्षाओं में 97 प्रतिशत से भी अधिक अंक लेकर साबित कर दिया है कि हमारे बच्चे भी किसी से पीछे नहीं है। उप चेयरमैन कृष्ण कौशिक व महीपाल कौशिक ने कहा कि आज बेटियां भी किसी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है। बेटा अगर हीरा है तो बेटिया कोहिनूर हैं। इसके बाद दसवीं कक्षा की छात्रा दीपिका प्यौदा रोड को सम्मानित किया गया। इस बेटी ने 97.6 प्रतिशत अंक लेते हुए अंग्रेजी विषय में 100 में 100 अंक अर्जित किए हैं। इसी प्रकार रीमा शर्मा ने 97.8 लेकर माता पिता का नाम रोशन किया है। आशु ने 92 प्रतिशत अंक लेते हुए म्यूजिक में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हिमांशु ने 90 प्रतिशत प्राप्त अर्जित किए हैं। इसी प्रकार अजय शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर शहर का नाम रोशन किया है। इस मौके पर उनके साथ शमशेर छौत, सतबीर नारनौंद, रोशन लाल मुदगिल, पूर्व सरपंच सतीश शर्मा, संजय शर्मा, जयभगवान शर्मा व रणधीर सांघन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें