फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट: राहत के संकेत से व्यापारियों के चेहरे पर आई मुस्कान

Mon, 02 Feb 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट: राहत के संकेत से व्यापारियों के चेहरे पर आई मुस्कान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। केंद्र सरकार के आम बजट पर जिले के कारोबारियों में उत्साह देखने को मिला। बजट में छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत देने, उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन पर जोर दिए जाने से स्थानीय व्यापारियों ने इसे सकारात्मक करार दिया।



विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर, टैक्स व्यवस्था में सरलता और बुनियादी ढांचे के विकास के प्रावधानों की सराहना की जा रही है। बजट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए ऋण सुविधा को आसान बनाने, डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन देने और स्टार्टअप के लिए नए अवसर खोलने की घोषणा की गई है। इससे छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। जिले के सभी कारोबारियों ने इसे विकासोन्मुखी बजट बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे व्यापार को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन




कारोबारियों की प्रतिक्रिया



भगत सिंह चौक:
खिलौना कारोबारी चिराग



एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी और आसान लोन की व्यवस्था छोटे व्यापारियों को पूंजी की समस्या से राहत देगी।



सराफा बाजार:
कपड़ा व्यापारी पवन गर्ग ने कहा कि



टैक्स प्रणाली को सरल बनाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने से व्यापार करना आसान होगा। ईमानदारी से व्यापार करने वालों के लिए यह बजट बेहतर है। ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल रिकॉर्ड से पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे लंबे समय में व्यापार को फायदा होगा।



कमेटी चौक:
कपड़े की दुकान चलाने वाले कपिल शर्मा ने



बजट में बुनियादी ढांचे पर जोर की प्रशंसा की। सड़क, परिवहन और लॉजिस्टिक्स पर निवेश बढ़ने से माल ढुलाई आसान होगी, लागत कम होगी और व्यापार की गति तेज होगी। छोटे शहरों के उद्योगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




छोटू राम चौक:
फूड प्रोसेसिंग से जुड़े कारोबारी कृष्ण ने बजट को भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और नए उद्योगों को प्रोत्साहन देने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर सरकार योजनाओं को जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करे तो व्यापारियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें