फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में 44.18 करोड़ रुपये का बजट पास

Wed, 06 Mar 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। नगरपालिका चीका की वर्ष 2024-25 की बजट की बैठक मंगलवार को नपा अध्यक्ष रेखा रानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 44.18 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।

बैठक में 16 पार्षदों ने भाग लिया। सबसे पहले नपा सचिव राजेश शर्मा ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया व अगले वर्ष में विकास कार्यों के लिए रखे गए अनुमानित बजट पर चर्चा की। पार्षदों ने बजट पर सर्वसम्मति से मोहर लगाते हुए इसे पास कर दिया। अध्यक्ष रेखा रानी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में पालिका ने 26 करोड़ 61 लाख रुपये के बजट रखा था, लेकिन 35 करोड़ 57 लाख रुपये शहर के विकास कार्यों पर खर्च किए गए है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में शहर के विकास पर 44 करोड़ 81 लाख 17 हजार रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका को हाउस टैक््स, नक्शे, दुकानों का किराया, भूमि की खुली बोली व दूसरे स्त्रोतों 26 करोड़ 81 लाख 51 हजार रुपये आमदनी होने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर अकाउंटेंट अश्विनी, जेई खुशी राम, नपा उपाध्यक्ष पुजा शर्मा, पार्षद तरसेम गोयल, अनीता रानी, पुष्पा रानी, रेखा रानी, बबीता देवी, सुभाष, दलबीर सीड़ा, राजेश कुमार सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें