फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीएससी स्पोर्ट्स, आपदा प्रबंधन डिप्लोमा में रुझान बढ़ा

Thu, 06 Jul 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्नातक में नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले दाखिलों में बीएससी स्पोर्ट्स व आपदा प्रबंधन डिप्लोमा में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। यह जानकारी जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ भीम सिंह चहल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉलेज में 1630 स्नातक के लिए आवेदन आ चुके हैं। विद्यालय में कुल 840 सीटें हैं। प्राचार्य ने बताया कि इस बार जाट कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स नया कोर्स आया है एवं आपदा प्रबंधन डिप्लोमा पिछले दो वर्ष से चल रहा है। दोनों ही कोर्सों के लिए आवेदन करने के लिए आए आवेदनों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है।

जाट कॉलेज में पहुंचे रोहित ने बताया कि उसने बीएससी स्पोर्ट्स के लिए आवेदन किया है। छात्र मोहन ने बताया कि उसने आपदा प्रबंधन डिप्लोमा में आवेदन किया है। कई अन्य विद्यार्थियों ने भी कॉलेज स्टाफ के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन


इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी प्रबंधक समिति के संयोजक सतवीर मलिक, पूर्व प्रधान बलवान कोटडा, बलराज नौच, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान, सूरज सहारण, अवतार सिंह, राजेंद्र ढुल पाई, प्रो. सुखबीर सिंह, डॉ. संदीप धालीवाल, प्रो. रेणुका, पूनम, विकास नैन, डॉ. कर्मवीर सिंह, कुलबीर सिंह व मनोज गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें