फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी में भाइयों ने जीते कांस्य

विज्ञापन
20-कैथल। अपने मेडल के साथ सगे भाई योगेश व राहुल। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गांव किठाना में दो खिलाड़ियों ने अलग-अलग मुकाबलों में जीत हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। गांव के खिलाड़ी राहुल ढांडा ने बेंगलुरू में हुए खेलो यूनिवर्सिटी इंडिया खेलों में मुक्केबाजी के 60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं योगेश ढांडा ने फतेहबाद में हुई सब जूनियर राज्य स्तरीय मुक्केबाजी के 52 किलो भार वर्ग में सोनीपत के मुक्केबाज को फाइनल में हराते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ये दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन

अब कर्नाटक के बेलारी में 22 से 27 मई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इनका चयन हो गया है। इनकी उपलब्धि पर गांव किठाना में खुशी मनाई जा रही है। दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें