फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिन भाई की बहन का भाती बना पुलिसकर्मी, निभाया भाई का फर्ज

Mon, 17 Mar 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
04 पाई में वाल्मीकि समाज की बिन भाइयों की बहन का भाती बनकर भात की रीति रिवाज करता पुलिसकर्मी सु
विज्ञापन
पाई। कस्बा में हरियाणा पुलिस के जवान सुनील संधू ने 80 वर्ष की महिला श्योंन देवी और किसान यूनियन के साथ मिलकर एक बार फिर बिन भाइयों की बहन का भाती बनकर फर्ज निभाया। संधू ने बताया कि पाई गांव के साथी गुलाब का फोन आया था कि परिवार बहुत गरीब है और जिस लड़की की शादी है उसका कोई मामा नहीं है। इसलिए आज भाईचारे के साथ से वाल्मीकि समाज का भात भरा और बहन को भाइयों की कमी महसूस नहीं होने दी।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि वह भी सैकड़ों गरीब परिवार की मदद कर चुके है इस गरीब परिवार को सहयोग देने के लिए किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मागो माजरी व जिला अध्यक्ष बलकार मलिक खुराना भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार का सहयोग करना चाहिए, क्योंकि महंगाई के दौर में गरीब परिवार के सामने बहुत चुनौतियां होती हैं।
ये चुनौतियां और भी बढ़ जाती हैं जब परिवार में कोई कमाने वाला न हो इसलिए सहयोग में सबको आगे आना चाहिए क्योंकि इंसानियत ही सब कुछ है और किसान यूनियन टीम भी ऐसे परिवारों के सहयोग के लिए तैयार हैं इस मौके पर दलशेर सहारण रामगढ़, नन्ही देवी बदोड, मनदीप संधू , प्रदीप कुतुबपुर आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें