संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने देवबन कैंची से दो लोगों को नशीले पदार्थों के साथ दबोचा। रिश्ते में आरोपी बहन और भाई हैं। तलाशी में उनके पास से तीन किलो 124 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुआ है। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भाई रोहतक और बहन कैथल की निवासी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान तितरम बस अड्डा के पास मौजूद थी।
सहयोगी सूत्रों से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि हरसोला बस्ती कैथल निवासी पूजा व गढ़ी मोहल्ला रोहतक निवासी दीपक दोनों भाई-बहन मिलकर ग्राहकों को नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करते है। जो अभी गांजा फूल पत्ती लेकर जींद की तरफ से देवबन होते हुए थ्री व्हीलर में कैथल जाएगे। उनको काबू किया जा सकता है।
सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम की ओर से मुस्तैदी का परिचय देते गांव देवबन कैंची पर नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग शुरु की गई। कुछ समय बाद थ्री व्हीलर में आए संदिग्ध दीपक व पूजा को काबू कर लिया गया।
पुलिस सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार कैथल सुरेश कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे में पॉलीथिन से तीन किलो 124 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जसबीर सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।