फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सवेरा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
22वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी सवेरा को सम्मानित किया गया। ये जानकारी जिला वुशू संघ के सचिव दीपक कुमार लोट ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नौ से 15 जुलाई तक सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें कैथल की खिलाड़ी सवेरा, सुजल और लक्ष्य कथूरिया ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में सवेरा ने क्वांगशू इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। सवेरा की इस उपलब्धि पर जिला वुशू संघ के प्रधान प्रयाग राज बालू ने उसे प्रशंसा पत्र व नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। कोच रीता रानी ने बताया कि सवेरा की बड़ी बहन खिलाड़ी जीवन विजेता भी अच्छी वुशू खिलाड़ी है। जीवन विजेता भी अगस्त में जॉर्जिया में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेलेंगी। इस मौके पर मेरी गोल्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक सुरेंद्र अरोड़ा, सरोज अरोड़ा, खुशी राम दलाल, अशोक अरोड़ा, मनोज शर्मा, हरदीप नंद, डॉ. मुकेश बत्रा, चंद्र प्रकाश, कृष्ण लाल कथूरिया, टीम कोच रजनी राणा व अलीशा अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें