फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आढ़तियों ने हैफेड प्रबंधक से की मुलाकात

Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूंडरी। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान महेंद्र सिंह गोलन के नेतृत्व में हैफेड प्रबंधक कैलाश भगत से मुलाकात की और उन्हें मंडी से संबंधित समस्याओं पर मांगपत्र सौंपा। प्रधान महेंद्र सिंह गोलन ने मांग पत्र पर बताया कि पूंडरी अनाज मंडी गेहूं खरीद के लिए बारदाना रहित सरकार ने घोषित की हुई है, लेकिन मंडी में जो गेहूं आता है तो उसे अदानी साईलों में भर कर भेजने के लिए विभाग की ओर से कोई भी साधन उपलब्ध नहीं करवाए जाते। मंडी में गेहूं खुले लदान के लिए साधन सरकार को उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामप्रकाश गोगी, अजीत सिंह, संजीव कुमार, नरेंद्र चौधरी, बलवान शर्मा व सुनील मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें