फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टूटी सड़कों से व्यापार पर असर, दुकानदार परेशान

Sat, 21 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में टूटी सड़कों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे आमजन के साथ-साथ दुकानदारों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है और दुकानदारों की आमदनी घट रही है।

जींद रोड, भगत सिंह चौक और आसपास के क्षेत्रों में सड़कें जगह-जगह से टूटी हुई हैं। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें धूल और बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन


जींद रोड पर कपड़े की दुकान चलाने वाले राजीव अग्रवाल ने बताया कि पहले उनकी दुकान पर रोज अच्छी भीड़ रहती थी, लेकिन अब ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि

सड़क की खराब स्थिति के कारण लोग यहां आना नहीं चाहते, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और घंटों ग्राहकों का इंतजार करना पड़ता है।

भगत सिंह चौक के पास किराना दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि टूटी सड़क और धूल के कारण दुकान के अंदर तक गंदगी पहुंचती है, जिससे ग्राहकों को असुविधा होती है। लोग साफ-सुथरे वातावरण में खरीदारी करना पसंद करते हैं। छात्रावास रोड के दुकानदार वेद प्रकाश ने बताया कि टूटी सड़कों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


कई बार कच्चा माल लेकर आने वाले ई-रिक्शा भी गड्ढों के कारण पलट जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासन को जल्द इन सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए, अन्यथा व्यापार पर और नकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें