फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड-11 की टूटी सड़क बनी खतरे की वजह

Mon, 12 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगर के रामलीला चौक, वार्ड नंबर-11 की टूटी सड़क अब गंभीर समस्या बन गई है। सड़क में गहरी खाई बनने के कारण न केवल वाहन चालक बल्कि पैदल चलने वाले लोग भी जोखिम में हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्होंने प्रशासन से मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सर्दियों में गली की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है।

सड़क और गहरी खाई के कारण वाहन चालक मुश्किल से गाड़ियां निकाल पा रहे हैं, जबकि पैदल चलने वाले लोग भी चोट लगने के डर के साथ चलते हैं। यह गली मुख्य बाजार से जुड़ी होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। संवाद
विज्ञापन






स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय पर सुधार नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।



स्थानीय लोग प्रशासन से गली की मरम्मत, खाई को भरने और सड़क को सुरक्षित बनाने की अपील कर रहे हैं, ताकि न केवल वाहन चालकों बल्कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें