फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टूटी कुर्सियां, गंदगी और बंद स्ट्रीट लाइट से बिगड़ी तस्वीर

Wed, 06 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के सेक्टर 19 ​स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में टूटी पड़ी कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर का प्रमुख ताऊ देवीलाल पार्क इन दिनों बदहाल स्थिति से गुजर रहा है। सेक्टर-19 स्थित इस पार्क में टूटी हुई कुर्सियां, खराब डस्टबिन और जगह-जगह फैला कचरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोग इस स्थिति से खासे नाराज हैं।

पार्क की बिगड़ती हालत से न केवल लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है।

पार्क में आने वाले रमेश कुमार ने बताया कि यह शहर का मुख्य पार्क होने के बावजूद यहां बैठने की कुर्सियां टूटी हुई हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात के समय स्ट्रीट लाइट भी बंद रहती हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। इसके अलावा पार्क में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है और बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिससे लोगों को चलने-फिरने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


गंदगी और अव्यवस्था से बढ़ी दिक्कत

सविता देवी ने बताया कि वे रोजाना सुबह सैर के लिए पार्क में आती हैं, लेकिन गंदगी के कारण बैठना भी मुश्किल हो गया है। पार्क में आवारा कुत्ते और बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों को साथ लाने में डर लगता है। बच्चों के लिए लगाए गए झूलों में जंग लग चुका है और पार्क की ग्रिल भी कई जगह से मुड़ी हुई है। अमन सैनी ने बताया कि डस्टबिन टूटे होने के कारण कचरा इधर-उधर फैल जाता है, जिससे गंदगी और बदबू बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्क की नियमित सफाई नहीं होने से इसकी सुंदरता पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। पहले यह पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था, लेकिन अब लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क के रखरखाव पर तुरंत ध्यान दिया जाए।

कैथल के सेक्टर 19 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में टूटी पड़ी कुर्सी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें