फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रॉली का टूटा एक्सल, हाईवे जाम

Sun, 22 Dec 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर शनिवार शाम के समय गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली का एक्सल टूट गया। इसके बाद हाईवे पर ही ट्रैक्टर व ट्रॉली पलट गई। इससे हाइवे के बीच में लंबा जाम लग गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल बाल बच गया। हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लगने से रात के समय करीब तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था ठप रही। कैथल से पटियाला और पटियाला से कैथल जाने वाले वाहन चालक बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा।

ट्रैक्टर ट्रॉली चालक सीवन से कैथल शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा था। खानपुर गांव से कैथल की तरफ करीब एक किलोमीटर आगे अचानक एक्सल टूटने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इससे यह ट्रॉली व ट्रैक्टर बीच में ही पलटने से रास्ता रुक गया। जाम लगने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। इस हादसे के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद नहीं रही। ऐसे में राहगीरों को ही ट्रैक्टर व ट्रॉली से गन्ना दूसरी ट्रॉली में लदवाना पड़ा। वहीं, इस हाइवे पर वाहन चालकों को जाम की जानकारी न मिलने काफी दिक्कतें भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे घटना ः कैथल-पटियाला स्टेट हाइवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के एक्सल टूटने की घटना शाम करीब छह बजे हुई। इस घटना के बाद कैथल और पटियाला की तरफ डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम के बीच ट्रक चालकों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। ट्रक चालक रामलाल, रामबीर, सुनील, सुशील और रामदिया ने बताया कि जाम लगने के कारण काफी दिक्कतों को झेलना पड़ा है। रात करीब 10 बजे के बाद ट्रैक्टर व ट्रॉली के हटने के बाद उन्हें रास्ता मिला। इसके बाद ही जाम खुला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें