फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिलनी रोड पर पुल धसा, हादसे की आशंका

Sat, 20 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। पिलनी रोड पर लोक निर्माण विभाग का निर्मित पुल कुछ समय बाद ही नीचे की ओर धसक गया, जिससे यहां आवागमन करने वाले लोगों के लिए हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल को पुनः सही ढंग से बनवाया जाए।

ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि पाईं से पिलनी मार्ग पर एक वर्ष पहले बनाए गए दो पुल अब केवल एक वर्ष में ही नीचे धसक गए हैं। ये पुल पहले काफी छोटे थे, जिन्हें बाद में चौड़ा किया गया। धान के सीजन के दौरान किसानों की परेशानी और बढ़ जाती है, क्योंकि
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्हें धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर इन पुलों से गुजरना पड़ता है। इस कारण हादसे की संभावना अधिक रहती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के मिलीभगत से निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसके चलते पुलों पर थोड़े दबाव पड़ने मात्र से ही ये लगातार धसक रहे हैं। इसके अलावा, पुल के किनारे भी टूट चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुनः निर्माण और शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें