फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों के साथ की वादा खिलाफी : शिवचरण

Fri, 25 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने राज्य कमेटी के आह्वान पर वीरवार को नगर पालिका परिसर उल्टे झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक के नाम नपा सचिव नरेंद्र शर्मा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठन कर्ता व एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण, ब्लॉक प्रधान कपिल सिरोही व फायर के ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार लगातार नगर पालिकाओं नगर परिषदों, नगर निगमों व फायर के कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी कर रही है।

प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सनदी कुमार ने की। जबकि संचालन ब्लॉक सचिव रोहतास ने किय। जिसकी सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस दौरान सुरेश कुमार, शीशपाल, बबली, अन्नु ,बीना, नेकी, संजय, सतबीर, फायर से सुरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


निगम कार्यालय के गेट पर जताई नाराजगी

पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन की केंद्रीय परिषद के आह्वान पर यूनिट पूंडरी सभी सब-यूनिटों ने वीरवार को निगम कार्यालय के गेट पर गेट मीटिंग कर रोष जताया। प्रधान राजेश लाकरा ने बताया कि यह गेट मीटिंग एससी पंचकुला, चीफ एडमिन पंचकूला, एमडी पंचकुला और निगम मैनेजमेंट के खिलाफ की गई। उन्होंने बताया कि निगम मैनेजमेंट बार-बार वार्ता के बाद सहमति होने के बावजूद एसए से एएसएसए को प्रमोशन नहीं कर रही। मीटिंग की अध्यक्षता सब-यूनिट नंबर 2 के प्रधान राजेश लाकरा ने की व मंच संचालन विनोद शर्मा ने किया। इस मौके पर कुलदीप जांगड़ा, जोरा सिंह, नरेश जेई, सोनू जेई, सुरेश जेई, दीपक कुमार, जयदीप, राममेहर, पंकज, ईश्वर, कविता, ज्योति, सोनी, प्रवीन व राजेंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें